जबलपुर / डॉ. पीजी नाजपांडे ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर जिला उपभोक्ता फोरम मे विभिन्न पदों के खाली होने से उपभोक्ताओं के प्रकरण में सुनवाई में देरी को लेकर चिंता जाहिर करते हुए पदों को शीघ्र भरने की मांग को थी! जिस पत्र को तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश ने जनहित याचिका के रूप में दर्ज कर सुनवाई शुरू की थी, जिसमें याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता दिनेश उपाध्याय उपस्थित हुए! सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से रिपोर्ट प्रस्तुत की गई कि 90 प्रतिशत पद भर दिए गए है एवं शेष पदों को भरने के लिए नये नियम बनाए गए है तथा भर्ती प्रक्रिया सतत चालू रहेगी! उक्त रिपोर्ट के अनुसार एडवोकेट दिनेश उपाध्याय ने न्यायालय से याचिका में चाही गई सहायता पूर्ण होने के कारण याचिका वापस लेने का निवेदन किया गया! जिस आधार पर याचिका का पटाक्षेप मुख्य न्यायाधीश अल्पेश कोकजे एवं विवेक रूसिया की खण्डपीठ ने कर दिया!
जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्षों एवं सदस्यों के नियुक्ति के लेकर पत्र याचिका निराकृत
byEditor In Chief- मो.अशफाक आरिफ़
-
0
.jpg)