देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

हाईकोर्ट बार में चार दिवसीय बीमा कैम्प का शुभारंभ



जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सौजन्य से अधिवक्ताओ और लिपिको के लिए हितकारी और उपयोगी योजनाओं से परिचित कराने और इच्छुक अधिवक्ताओं को बीमा का लाभ दिलाने भारत सरकार के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का 4 दिवसीय विशेष कैम्प का उद्घाटन सिल्वर जुबली हॉल मे हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति विवेक रूसिया ने किया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल, न्यायमूर्ति विवेक जैन, न्यायमूर्ति अमित लाहोटी की गरिमामय उपस्थिति रही। इस अवसर पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मृगेंद्र सिंह ने कहा कि अधिवक्ता अपनी व्यवसायिक व्यस्तताओं के कारण अक्सर जनोपयोगी योजनाओं से अवगत नहीं हो पाते हैं। इसलिए यह केम्प अधिवक्ताओं के लिए अत्यंत उपयोगी है। अधिवक्ताओं ने दुर्घटना बीमा में विशेष रूचि दिखाई जिसमें 755/- रूपये प्रीमियम पर हर  प्रकार की दुर्घटना को कवर किया है तथा 17 लाख के मेडी क्लेम के प्रति भी विशेष रूचि दिखाई। और 2598/ रूपये साल के प्रीमियम पर 24 घंटे से अधिक किसी भी बीमारी पर कवरेज है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट बार के सचिव असीम त्रिवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वास पलिया, उपाध्यक्ष सत्येंद्र ज्योतिषी, महिला उपाध्यक्ष चौबे कोषाध्यक्ष सुशीला पालीवाल , कार्यकारिणी सदस्य आशीष तिवारी, विभा पाठक, अर्नव तिवारी,आरती शर्मा, अभिजीत सोनी, अतुल द्विवेदी, शांति तिवारी, वरूण दुबे आदि उपस्थित रहे |

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times