देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की जयंती पर बास्केटबॉल मैच संपन्न...




 टीम रानी दुर्गावती बनी विजेता....


महाकौशल क्रीड़ा परिषद के द्वारा वर्ष भर विभिन्न महापुरुषों की जयंती पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाता है..

 इस श्रृंखला में आज शहीद ए आज़म  भगत सिंह जी की जयंती पर युवा भवन सेठी नगर स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में बास्केटबॉल मैच का आयोजन किया गया

 इस मैच में रानी दुर्गावती टीम विजेता एवं रानी लक्ष्मीबाई टीम उप विजेता रही..


 मैच के आरंभ के पूर्व महाकौशल क्रीड़ा परिषद के संस्थापक डॉ प्रशांत मिश्र, कोच जग्गी, राजेश कांत सोनकर, दिनेश सिंह ठाकुर, अभिषेक जैन, राजू पिल्लई एवं सभी खिलाड़ियों ने भगत सिंह जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की..

 कुछ खिलाड़ियों के द्वारा भगत सिंह जी के जीवन वृत पर अपना सार्थक उद्बोधन भी दिया गया...

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times