देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

तिलक वार्ड में नाली, पुलिया और सड़क चौड़ीकरण कार्य का हुआ भूमि पूजन

 


जबलपुर। तिलक वार्ड में छोटी खेरमाई मंदिर के पीछे सकरी पुलिया, नाली निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। लंबे समय से क्षेत्रवासी इस मार्ग की बदहाल स्थिति और जल निकासी की समस्या से परेशान थे। निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

पार्षद शगुफ्ता उस्मानी गुड्डु नबी ने बताया कि वार्ड के अंतर्गत छोटी खेरमाई मंदिर के पीछे सकरी पुलिया, नाली निर्माण और सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। लंबे समय से इस क्षेत्र में आवागमन को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को आवागमन में राहत मिलने के साथ ही जल निकासी की समस्या का भी समाधान होने की उम्मीद है।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि वर्षों बाद इस इलाके से अतिक्रमण हटाकर सड़क, नाली और पुलिया निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। इससे मार्ग की चौड़ाई बढ़ेगी और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही बारिश के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से भी राहत मिलने की संभावना है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में महेंद्र सोनकर, कृष्ण सोनकर, तुलसा यादव, महफूज खान, मोहम्मद साबिर, जबर, दिलीप सोनकर, कुसुम यादव, उर्मिला रजक और धर्मेंद्र सोनकर बड़े सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times