देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

रांझी पुलिस की कार्रवाई: अवैध वसूली, तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

 




जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के मड़ई इलाके में स्वीट्स दुकान पर गुंडागर्दी, तोड़फोड़, मारपीट और कथित अवैध वसूली के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। वहीं, घटनास्थल पर ले जाए जाने के दौरान दोनों ने व्यापारियों के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी और भविष्य में अपराध नहीं करने की शपथ ली।

पुलिस के मुताबिक, मड़ई क्षेत्र में महेश गुप्ता की स्वीट्स दुकान पर तोड़फोड़, मारपीट और अवैध वसूली किए जाने की शिकायत सामने आई थी। मामले में थाना रांझी में 30 अगस्त को अपराध क्रमांक 671/24 के तहत BNS की धाराओं 296(b), 119(1), 324(5), 351(2) और 3(5) में प्रकरण दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जांच में तीन आरोपियों के नाम सामने आए थे, जिनमें छोटू कबाड़ी, सुमित उर्फ जैंगो और बिज्जू चौधरी शामिल थे।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने विजय उर्फ बिज्जू चौधरी (22) और सुमित उर्फ जैंगो केवट (20) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी मड़ई स्थित पानी की टंकी के पास मरघटाई मोहल्ला के निवासी बताए गए हैं।

पूछताछ में सामने आए अन्य नाम

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार करने के साथ ही कुछ अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। इनमें राज उर्फ KTM, राज उर्फ स्मार्ट, रोहन, सुमित कोल और आयुष कोल के नाम शामिल हैं। पुलिस इन सभी की भूमिका की जांच कर रही है।

व्यापारियों से हाथ जोड़कर मांगी माफी


गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस घटना की तस्दीक और आवश्यक कार्रवाई के लिए घटनास्थल पर लेकर पहुंची। इस दौरान आरोपियों ने क्षेत्र के व्यापारियों के सामने हाथ जोड़कर अपनी हरकतों के लिए माफी मांगी। उन्होंने भविष्य में व्यापारियों को परेशान नहीं करने और अपराध से दूर रहने की शपथ भी ली।

रांझी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में गुंडागर्दी, अवैध वसूली, मारपीट और व्यापारियों को धमकाने जैसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times