देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

कच्ची सड़क पर संदिग्ध हालत में खड़ी कार से 35 पेटी शराब बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार

 

जबलपुर। कुण्डम पुलिस ने ग्राम समनापुर में कार्रवाई करते हुए संदिग्ध हालत में खड़ी बलेनो कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। पुलिस ने कार से शराब के 35 कार्टून जब्त किए हैं, जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने कार को किराए पर लेकर शराब ले जा रहे आरोपी अनुष कोल को रांझी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, कुण्डम थाना पुलिस देर रात क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम समनापुर में कच्ची सड़क पर कुएं के पास बलेनो कार क्रमांक एमपी 20 एक्सजी 3474 संदिग्ध हालत में खड़ी दिखाई दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार को थाने लाकर उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान कार के अंदर शराब के 35 कार्टून मिले।

कार के मालिक से संपर्क करने पर पता चला कि वाहन कोलियाना मोहल्ला, मड़ई रांझी निवासी अनुष कोल पिता सुरेश कोल को किराए पर दिया गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने देर रात अनुष कोल के घर पर दबिश दी, जहां वह छिपा हुआ मिला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ और जांच में सामने आया कि आरोपी शराब से भरी कार को गांव में सुरक्षित स्थान पर छोड़कर वापस अपने घर आ गया था। उसका इरादा मौका मिलते ही कार को शहर लाने का था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने कार को जब्त कर शराब बरामद कर ली।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 1.50 लाख रुपये कीमत की शराब जब्त की है। मामले में आरोपी अनुष कोल के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत आबकारी अधिनियम में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times