देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

खस्ताहाल सड़कों एवं नगर निगम की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने किया विरोध प्रदर्शन


जबलपुर। शहर में खस्ताहाल सड़कों एवं नगर निगम की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर आज कांग्रेस पार्षद दल द्वारा सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन अंबेडकर चौक स्थित डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा के पास से प्रारंभ होकर घमापुर चौक तक झाड़ू लगाते हुए किया गया।

नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि शहर की सड़कों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। जगह-जगह गड्ढों और बदहाल सड़कों के कारण आम नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मूलभूत सुविधाओं के मामले में नगर निगम की व्यवस्थाएं भी पूरी तरह चरमरा गई हैं।

निगम प्रशासन की उदासीनता के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन किया गया । विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से विधायक लखन घनघोरिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डु नबी, पार्षद मुकीमा याकूब अंसारी, पार्षद गुलाम हुसैन, पार्षद वकील अंसारी, पार्षद राकेश पांडे, पार्षद प्रमोद पटेल, पार्षद सत्येन्द्र चौबे, पार्षद अख्तर अंसारी, एड. अभिषेक चन्देल, असित रिंकू यादव, संजय अहिरवार, धर्मेंद्र पटारिया, मुन्नु पंडा, एड. हाजी अयाज खान, शैलेन्द्र कुंडे, विजय पसेरिया, महेश पटेल,धर्मेंद्र पटारिया, शैंकी सोनकर, शेख शहजाद, प्रकाश खरे, मनीष सोनखरे, संदीप सोनकर, सोनू सोनकर, अजय चक्रवर्ती, विकास संटू, धीरेन्द्र विश्वकर्मा, मुनीष कश्यप, दीपक सोनकर, सागर जाट, सुरजीत जाट, आकाश यादव, इम्तियाज़ अहमद, राजेश दिवान, जितेंद्र जायसवाल, हैदर अली, शिवराज मार्वकर, यश महात्मा, मक़सूद खान, शहवाज खान, अस्सू हाटे, नजफ खान, प्रखर यादव, जतिन सप्रे, दीपक बिरहा, लड्डू यादव, हरिराम बिरहा, नितिन चितकर, राजेन्द्र जाट, सुनील मार्वे उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times