देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

विश्वविद्यालय की चलती बैठक में पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ता, संबल योजना के शुल्क को लेकर कुलगुरु से हुई तीखी बहस


जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में गुरुवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी भवन में चल रही बैठक के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ता अंदर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना सहित शासन की अन्य विद्यार्थी कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन नहीं होने और पात्र विद्यार्थियों से शुल्क वसूले जाने का आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की कुलगुरु के साथ तीखी बहस भी हुई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को राहत देना है, लेकिन विश्वविद्यालय स्तर पर उनके प्रभावी क्रियान्वयन के अभाव में विद्यार्थियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सचिन रजक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिए आवेदन में मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों से ट्यूशन फीस, परीक्षा शुल्क एवं अन्य शैक्षणिक शुल्क लिए जाने का मुद्दा उठाया।

संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि संबल योजना के पात्र विद्यार्थियों से ट्यूशन फीस, परीक्षा शुल्क अथवा योजना के प्रावधानों के विपरीत वसूले जा रहे अन्य शुल्क की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही अब तक ऐसे विद्यार्थियों से वसूल की गई राशि का संपूर्ण विवरण तैयार कर पात्र विद्यार्थियों को राशि वापस करने अथवा आगामी शुल्क में समायोजित करने की कार्रवाई की मांग की | इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सचिन रजक, अचलनाथ चौधरी, अनिल मिश्रा, जय अहिरवार, रितेश शर्मा, निकीता रजक, शिल्पी ठाकुर, उदित्तयराज पटेल, मो तोफीक, अभिषेक ठाकुर, पलक सोनी, अनुराग सहित छात्र छात्राए उपस्थित रहे |

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times