देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

जबलपुर में हाईवे लुटेरे गिरफ्तार: दो वारदातों का खुलासा, लूटी बाइक और वारदात में इस्तेमाल वाहन जब्त

 


जबलपुर। हाईवे और सर्विस रोड पर लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को माढ़ोताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में दो लूट की वारदातें कबूल की हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, वारदात में इस्तेमाल वाहन और नकदी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिन्नू उर्फ दिनेश अहिरवार, गौरव अहिरवार उर्फ भोला और प्रमोद चौधरी (सभी निवासी माढ़ोताल) के रूप में हुई है।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि माढ़ोताल क्षेत्र में लगातार हुई लूट की घटनाओं की जांच के दौरान मुखबिरों को सक्रिय किया गया और तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर बायपास जीरो डिग्री के पास दबिश देकर तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। सघन पूछताछ में आरोपियों ने दोनों लूट की घटनाएं करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,500 रुपये नकद, लूटी गई मोटरसाइकिल MP-49-ZE-2751, वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की एक्सिस स्कूटी और दूसरी मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। आरोपियों ने लूटी गई बाकी रकम खर्च कर देने की बात कही है। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

दो वारदातों का हुआ खुलासा

1. मजदूरी के 7 हजार रुपये और बाइक लूटी

भेड़ाघाट निवासी संजू ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 31 अगस्त को वह अपने मामा के साथ डीके बिल्डर्स से मजदूरी के 7 हजार रुपये लेकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। अंधमूक की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर सफेद रंग के दोपहिया वाहन से आए तीन युवकों ने उनकी बाइक गिरा दी और नकदी के साथ मोटरसाइकिल भी लूटकर फरार हो गए।

2. शराब के लिए रुपये मांगे, मना करने पर हमला

दूसरे मामले में नर्मदा नगर निवासी सत्यम कोष्टा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 18 अगस्त की शाम उसके पिता काम से घर लौट रहे थे। राधाकृष्ण नेत्रालय के पास तीन बदमाशों ने उन्हें रोककर शराब पीने के लिए 500 रुपये मांगे। इंकार करने पर एक आरोपी ने नुकीली वस्तु से हमला कर घायल कर दिया, मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर उनकी मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड के साथ अन्य वारदातों में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times