जबलपुर। कैंट क्षेत्र के व्यापारियों एवं आम नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के स्थायी निराकरण को लेकर कैंट विधायक अशोक रोहाणी के नेतृत्व में कैंट बोर्ड अध्यक्ष (ब्रिगेडियर) के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों एवं आम नागरिकों की ओर से विभिन्न मांगों का मांग-पत्र सौंपा गया। कैंट क्षेत्र में बड़ी संख्या में व्यापारियों एवं आम नागरिकों द्वारा गत दिन प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया गया था। इसी क्रम में 12 समस्याओं को गंभीरता से रखते हुए उनके स्थायी समाधान की मांग की। समस्याओ के शीर्ध निराकरण करने का आश्वासन ब्रिगेडियर द्वारा दिया गया |
इस अवसर पर सुंदर अग्रवाल, संजय जैन, आशीष राव, अजय पदम, ज्योति रेड्डी, गोविन्द यादव, विजय पटेल, संजय कपूर, हरीश केशवानी, सतीश अग्रवाल, डॉ. अजय वाधवानी सहित कैंट क्षेत्र के अनेक व्यापारी, जनसेवक एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
