घेराबंदी कर पकड़े गए जुआरी
पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी लार्डगंज नवल आर्य और थाना प्रभारी विजय नगर धीरज राज ने पुलिस बल के साथ योजनाबद्ध तरीके से रानीताल गेट नंबर-1 के सामने स्थित गणेश पंडाल के पास दबिश दी।
पुलिस को मौके पर कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले। पुलिस टीम ने चारों ओर से घेराबंदी कर सातों को पकड़ लिया।
1.20 लाख रुपए से ज्यादा नकदी जब्त
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए लोगों ने अपने नाम संजय राजपूत निवासी रानीताल गेट नंबर-1, राहुल चौबे निवासी जगदीश अखाड़े के पीछे रानीताल, सत्यम श्रीवास निवासी यादव कॉलोनी, देवेन्द्र कुमार सोंधिया नवीन टेंट हाउस, आशीष पटेल निवासी रानीताल गेट नंबर-1 के पास, शिवा यादव निवासी एकता चौक और गोविंदा सोनी निवासी सूजी मोहल्ला बताए।
पुलिस ने जुए के फड़ से 1 लाख 20 हजार 200 रुपए नकद जब्त किए हैं। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है।
