देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

विश्व रेबीज दिवस पर निःशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन



जबलपुर, 28 सितंबर 2026। कलेक्टर जबलपुर के निर्देशानुसार विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर आज दिनांक 28/09/2026 को संभागीय पशु चिकित्सालय अधारताल, जबलपुर में पालतू एवं आवारा पशुओं के लिए एक विशेष निःशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य रेबीज जैसी घातक बीमारी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और क्षेत्र को रेबीज-मुक्त बनाने की दिशा में प्रयास करना था। शिविर में सुबह से ही स्थानीय निवासियों एवं पशुपालकों का उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग अपने पालतू कुत्तों और बिल्लियों को लेकर शिविर में पहुंचे। इसके अलावा आवारा (आबारा) कुत्तों को भी सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से रेबीज रोधी टीके लगाए गए।

एक दिवसीय शिविर के दौरान लगभग 72 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पशु चिकित्सकों की टीम ने नागरिकों को रेबीज के लक्षण, बचाव के उपाय और एंटी-रेबीज टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर टीकाकरण ही इस जानलेवा बीमारी से बचाव का एकमात्र अचूक उपाय है।

शिविर में पशुपालन विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. जे. पी. शिव की विशेष गरिमामयी उपस्थिति रही। उनकी मौजूदगी के साथ-साथ डॉ. मनोज धाकड़, डॉ. सुनील यादव, डॉ. उपासना नागर, डॉ. ओ. पी. गुप्ता, डॉ. प्रणव सिंह, श्री दीपक श्रीवास्तव एवं श्री अभिषेक रजक के कुशल मार्गदर्शन एवं देखरेख में पूरी टीकाकरण प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई। डॉक्टरों की टीम ने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और पशुपालकों को आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी।

क्षेत्रीय नागरिकों से इस जन-कल्याणकारी पहल को व्यापक बनाने और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए जबलपुर जिला कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह का विशेष रूप से धन्यवाद दिया गया।

पशुपालकों का कहना है कि उपसंचालक डॉ. ज्योति तिवारी के कुशल मार्गदर्शन, प्रशासनिक सहयोग और पशु चिकित्सा विभाग की तत्परता के कारण ही संभागीय पशु चिकित्सालय अधारताल, जबलपुर में निःशुल्क टीकाकरण शिविर का सफल संचालन संभव हो सका है।सुहैल खान ने कहा कि

इस तरह के निरंतर प्रयासों से जबलपुर जिले को पूरी तरह रेबीज-मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times