जबलपुर। विगत शुक्रवार को अधारताल के बिरसा मुंडा चौक स्थित गोल्डन ब्रॉयलर कतिपय तत्वों द्वारा प्रवेश कर तोड़फोड़ की गई। इस दौरान दबंगई दिखाते हुए दुकान बंद करवा दी गई तथा घटना से संबंधित भ्रामक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। पोल्ट्री संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कुछ तत्वों द्वारा घटना को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास भी किया गया, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हुई।
तत्वों पर कार्रवाही को लेकर नोबल ब्रयलर कोर्डिनेशन कमेटी, पोल्ट्री संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा को ज्ञापन सौंपा। डॉक्टर एस.एस. मिश्रा (फीनिक्स पोल्ट्री) के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन के दौरान पल्लव पाल, आशीष श्रीवास्तव, आशुतोष द्विवेदी, खालिद, राहुल चौधरी, प्रवेश वर्मा, दीपक कपूर, सोनू भोजक, भरत मुल्तानी, अशफाक खान, निजाम खान एवं मुईन खान सहित अन्य की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
