जबलपुर। वायुसेवा संघर्ष समिति की एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें जबलपुर की हवाई कनेक्टिविटी को सुचारू, नियमित एवं विस्तारित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के संयोजक हिमांशु खरे ने बताया कि
जबलपुर से इंदौर, पुणे, चेन्नई, अहमदाबाद, पटना, कोच्चि, गोवा सहित अन्य प्रमुख शहरों के लिए सीधी हवाई सेवाएं शुरू करने की आवश्यकता पर विशेष रूप से चर्चा हुई | साथ ही आगे
पुणे, इंदौर, पटना, चेन्नई, अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ानों की मांग को प्राथमिकता के साथ संबंधित एयरलाइंस एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय के समक्ष रखा जाएगा। इसी कड़ी में उन्होंने इंडिगो एयरलाइंस के उच्च सेल्स प्रबंधन से दूरभाष पर बात कर उन्हें इंदौर की बंद की गई फ्लाइट को पुनः आरंभ करने पर चर्चा की।
चर्चा में इंडिगो प्रबंधन ने बताया कि जबलपुर को अहमदाबाद वाया इंदौर, जबलपुर गोवा वाया इंदौर, जबलपुर पुणे वाया इंदौर, जबलपुर कोलकाता वाया इंदौर जोड़ने पर प्रस्ताव बनाया गया है। इससे विमानन कंपनी को पर्याप्त यात्री संख्या मिलेगी तथा जबलपुर की कनेक्टिविटी भी कई शहरों से हो सकेगी।
बैठक मे समिति के बलदीप मैनी, गीता शरत तिवारी, हिमांशु राय, डॉ अंजना तिवारी, मनु शरत तिवारी, सुनील श्रीवास्तव, आई के खन्ना, अभिषेक जैन, आदित्य जैन उपस्थित रहें |
