जबलपुर। डुमना एयरपोर्ट रोड के पूर्ण होने एवं तथा एम्पायर टॉकीज चौक से बिलहरी तक प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण कार्य प्रारम्भ होने हेतु भारतीय सेना के मध्य भारत एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) लेफ्टिनेंट जनरल एच.एस. वन्द्रा ने प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से भेंट मे जल्द अनुमति मिलने हेतु आश्वास्त किया है। लेफ्टिनेंट जनरल एच.एस. वन्द्रा ने गुरुवार को सिविल लाइन स्थित लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के निवास पर मुलाक़ात की |दोनों परियोजनाओं के प्रस्तावित मार्ग के कुछ हिस्से सेना की भूमि से संबंधित होने के कारण निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय की अनुमति आवश्यक है। लेफ्टिनेंट जनरल वन्द्रा ने बताया कि उनकी ओर से इस संबंध में रक्षा मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि मामले के शीघ्र निराकरण और आवश्यक अनुमति प्राप्त होने की पूरी संभावना है।
मुलाकात के दौरान आगामी अक्टूबर माह में जबलपुर में आयोजित होने वाली हाफ मैराथन के संबंध में भी चर्चा हुई। लेफ्टिनेंट जनरल श्री एच.एस. वन्द्रा ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
