देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

बरगी बांध विस्थापितों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर 13 गांवों के ग्रामीणों ने की चर्चा


जबलपुर । बरगी बांध से विस्थापन के वर्षों बाद भी पुनर्वास से जुड़े अनेक मुद्दे लंबित हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर गुरुवार को सच्चा प्रयास समिति, बरगी नगर में “विस्थापन एवं पुनर्वास संबंधी प्रावधानों तथा लंबित मुद्दों पर अभिमुखीकरण एवं क्षमता-वर्धन प्रशिक्षण” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 13 गांवों के सामुदायिक नेता, ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राजकुमार सिन्हा एवं राजेश तिवारी तथा सच्चा प्रयास संस्था प्रमुख परवेज़ खान की उपस्थिति में विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से भूमि वापसी, बरगी बांध से विस्थापित ग्रामों को राजस्व ग्राम घोषित करने, पात्र परिवारों को आवासीय पट्टे देने, वन अधिकार अधिनियम के तहत दावों के आधार पर आवासीय एवं खेती के पट्टे जारी करने तथा सड़क, बिजली, पानी शिक्षा स्वास्थ्य सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।

चर्चा में नन्हेंलाल रजक, राजकुमार यादव, रूपचंद यादव, बारेलाल, धनलाल, जममन पटेल, रघुवीर झारिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times