देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

इंजीनियरिंग कॉलेज के दुर्गा मंदिर में चोरी, माता का मंगलसूत्र-चांदी के छत्र तक ले गए चोर



जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के दुर्गा मंदिर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर मंदिर का कुंडा तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण, पूजा सामग्री और दो साउंड बॉक्स चोरी कर ले गए। सुबह पुजारी मंदिर पहुंचे तो वारदात का पता चला।

सुबह मंदिर पहुंचे पुजारी तो टूटा मिला कुंडा

पुलिस के अनुसार न्यू शोभापुर ओवरब्रिज निवासी मंदिर के पुजारी मुकेश शर्मा ने रांझी थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने पुलिस को बताया कि मंदिर का दरवाजा बंद कर ताला लगाने के बाद वे घर चले गए थे। सुबह करीब 8 बजे जब मंदिर पहुंचे तो मुख्य गेट पर ताला लगाने वाला कुंडा टूटा हुआ और गेट खुला मिला।

अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। सामान की जांच करने पर मंदिर में चोरी होने का पता चला।
माता का सोने का मंगलसूत्र और चांदी के दो छत्र चोरी

पुजारी के मुताबिक चोर अलमारी में रखे माता जी का एक सोने का मंगलसूत्र, चांदी के दो छोटे छत्र, पीतल के तीन दीपक और पूजा के बर्तन ले गए। इसके अलावा मंदिर परिसर में रखे दो साउंड बॉक्स भी चोरी हुए हैं।
CCTV फुटेज से चोरों की तलाश

घटना की सूचना मिलने के बाद रांझी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times