देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

ग्राम उमरिया में मिला नरकंकाल, नहीं हो सकी शिनाख्त; जांच में जुटी पुलिस




जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र की गौर चौकी अंतर्गत ग्राम उमरिया के पास शुक्रवार सुबह नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर गौर चौकी पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद कंकाल को जांच के लिए कब्जे में लिया गया।

हड्डी में फंसा मिला पैंट जैसा कपड़ा

प्राथमिक निरीक्षण के दौरान कंकाल की एक हड्डी में पैंट जैसा कपड़ा फंसा हुआ मिला है। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर कंकाल की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस अब आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कंकाल किसी लापता व्यक्ति का तो नहीं है।

पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच से खुलेंगे राज

पुलिस ने मर्ग कायम कर नरकंकाल को पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। जांच रिपोर्ट से कंकाल कितना पुराना है और वह महिला का है या पुरुष का, इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।

एएसपी बोले—रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

एएसपी सूर्यकांत शर्मा के अनुसार ग्राम उमरिया में नरकंकाल मिलने की सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। अभी कंकाल की पहचान नहीं हो सकी है।

पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही कंकाल की अनुमानित अवधि, लिंग और मौत से जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times