जबलपुर। मदन महल पहाड़ी स्थित हजरत पीराने पीर की दरगाह में ग्यारहवीं शरीफ का प्रथम उर्स का आयोजन किया गया। उर्स में शहर सहित दिल्ली, नागपुर, बिलासपुर और अन्य शहरों से बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे। जायरीनों ने मजार शरीफ पर चादर पेश कर मुल्क में अमन, खुशहाली और भाईचारे की दुआएं मांगीं। हिंदू-मुस्लिम सहित विभिन्न धर्मों के लोगों ने भी दरगाह पर हाजिरी देकर कौमी एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर मुतवल्ली सैयद कादिर अली कादरी
वासित कादरी, मुबारक कादरी, निजाम कादरी, आफताब कादरी, असगर कादरी, इनायत कादरी, जवाहर कादरी, इदरीस कादरी, अब्बू बाबा कादरी, शराफत कादरी, अफजल कादरी, आशु कादरी, एहफाज कादरी, परवेज कादरी, अमान कादरी, राज कादरी, चरण जी, रेखा दीदी, आशीष जी, रुचि दीदी, ईसा दीदी, पूजा भारती, खुशी, टीया कुमार और रिशिव रावत, संजय रजक, दीपांशु तिवारी, आशीष जी, नरेंद्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद उपस्थित रहे।
