देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

अधिवक्ता के पुत्र की संदिग्ध मौत पर उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग



जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के   सचिव असीम त्रिवेदी व उपाध्यक्ष सत्येंद्र ज्योतिषी ने हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता रोहित कांत दुबे के पुत्र व विधि छात्र मोहित दुबे की विगत माह कटनी जिले में संदिग्ध मौत पर निष्पक्ष जांच नहीं होने पर गृह मंत्रालय व कटनी एसपी को पत्र प्रेषित करते हुए रोष व्यक्त किया है।  सह सचिव रुपेश पटेल ने कहा कि अधिवक्ता रोहित कांत दुबे को आशंका है कि उनके पुत्र को जहर दिया गया है किंतु मर्ग कायमी के बाद एक माह व्यतीत होने के बावजूद उनकी अनेक शिकायतों के बावजूद किसी भी प्रकार की जांच नहीं की जा रही है। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव  असीम त्रिवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येन्द्र ज्योतिषी, सहसचिव रूपेश रमन पटेल, कोषाध्यक्ष  सुशीला पालीवाल, शांति तिवारी, सुधाकर मनी पटेल, अमित स्थापक, सौरभ वर्मा, संदीप दुबे, कंचन यादव, सपना तिवारी, शिखा बघेल ने चेतावनी देते हुए कहा है कि तत्काल दोषियों पर कार्रवाई की जावे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times