गुजरात हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे (Alpesh Y. Kogje) को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) नियुक्त किया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद यह नियुक्ति की गई है।
वकालत से चीफ जस्टिस तक का सफर:
शुरुआती जीवन और शिक्षा: 16 जुलाई 1969 को जन्मे जस्टिस कोगजे ने 1990 में बी.एससी. (रसायन शास्त्र) और 1993 में एलएलबी की डिग्री हासिल की। वर्ष 1993 में ही उन्होंने बार काउंसिल जॉइन कर कानूनी प्रैक्टिस शुरू की थी।
महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां:
वर्ष 2001 में वे सहायक सरकारी वकील और 2002 से 2007 तक अतिरिक्त लोक अभियोजक (Additional Public Prosecutor) रहे।
उन्होंने 2002 के गोधरा दंगों से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों में विशेष जांच टीम (SIT) के विशेष लोक अभियोजक के रूप में कार्य किया।
इसके अलावा, वे सेंट्रल एक्साइज एंड कस्टम्स विभाग के स्थायी वकील भी रहे।
न्यायिक करियर: 6 अप्रैल 2016 को उन्हें गुजरात हाईकोर्ट में अतिरिक्त जज नियुक्त किया गया था और 15 मार्च 2018 को उन्हें स्थायी जज बनाया गया।
