देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

राइट टाउन में चिरायु अस्पताल के बाहर युवक से 45 हजार का मोबाइल झपटा, स्कूटर सवार तीन बदमाश फरार



जबलपुर। राइट टाउन क्षेत्र में शुक्रवार तड़के मोबाइल झपटमारी की घटना सामने आई। चिरायु अस्पताल के बाहर खड़े एक युवक ने घर पर बात करने के लिए मोबाइल निकाला ही था कि स्कूटर पर सवार तीन युवक उसके पास पहुंचे और हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। छीने गए मोबाइल की कीमत करीब 45 हजार रुपए बताई गई है।

लार्डगंज पुलिस के अनुसार सुहागी निवासी प्रदीप पटेल ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने एक रिश्तेदार की देखभाल के लिए चिरायु अस्पताल आया हुआ था। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे वह अस्पताल के बाहर चाय पीने निकला।

इसी दौरान घर फोन करने के लिए उसने जेब से मोबाइल निकालकर हाथ में लिया। तभी स्कूटर पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। शिकायत के मुताबिक उनमें से एक युवक ने अचानक झपट्टा मारकर प्रदीप के हाथ से मोबाइल छीन लिया और तीनों तेजी से मौके से भाग निकले।

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। संदिग्ध स्कूटर और उसमें सवार युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि पीड़ित द्वारा बताए गए हुलिए और घटनास्थल के आसपास के फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times