देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

महिला से चेन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी पकड़े, सोने की चेन समेत चोरी की स्कूटी और 4 मोबाइल बरामद

 


जबलपुर। सिविल लाइन थाना पुलिस और क्राइम टीम ने महिला से सोने की चेन छीनने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है। इनमें बेलबाग निवासी तौसिफ खान (21) और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, चोरी की एक स्कूटी और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

एएसपी आयुष जाखड़ ने बताया कि 27 सितंबर को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने एक महिला के गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली थी और मौके से फरार हो गए थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सूचना के आधार पर पकड़ा गया आरोपी

पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर तौसिफ खान को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में पुलिस का दावा है कि उसने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। इसके बाद नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया गया।

चोरी की स्कूटी और चार मोबाइल भी बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महिला से छीनी गई सोने की चेन बरामद की। इसके अलावा मदन महल थाना क्षेत्र से चोरी की गई सुजुकी एक्सेस स्कूटी तथा कैंट, बेलबाग और सिविल लाइन थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने जब्त सामान की कुल कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपए बताई है।

मादक पदार्थों से जुड़े संभावित तारों की भी जांच

पुलिस के अनुसार तौसिफ खान के खिलाफ पहले से चोरी और स्नैचिंग के कई मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। जांच में आरोपी के मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े होने की आशंका भी सामने आई है, जिसकी पुलिस अलग से पड़ताल कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times