देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

रांझी में चाय-नाश्ते की दुकान पर फेंका बम, दो जिंदा सूअरमार बम भी बरामद

 


जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में देर रात एक चाय-नाश्ते की दुकान को निशाना बनाकर बम फेंके जाने का मामला सामने आया है। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। मौके से पुलिस को फटे हुए बम के अवशेषों के साथ दो जिंदा सूअरमार बम भी मिले हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस के अनुसार घटना पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के सामने स्थित दुकान नंबर 113 की है। रामनगर रांझी निवासी विभाष गुप्ता अपने भाई सुभाष गुप्ता के साथ वहां चाय-नाश्ते की दुकान चलाते हैं। 29 सितंबर की रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर दोनों घर चले गए थे।

देर रात हुआ तेज धमाका

शिकायत के मुताबिक 30 सितंबर की रात करीब 1 बजे दुकान के सामने तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। सूचना मिलने पर विभाष गुप्ता अपने छोटे भाई के साथ मौके पर पहुंचे। वहां दुकान के शटर के पास फटे हुए बम के अवशेष पड़े मिले।

आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने दहशत फैलाने की नीयत से दुकान की शटर को निशाना बनाकर बम फेंका था। घटनास्थल के पास ही दो जिंदा सूअरमार बम भी पड़े पाए गए।

सुबह दर्ज कराई शिकायत

पीड़ित के अनुसार रात में डर के कारण वे तत्काल थाने नहीं जा सके। सुबह पड़ोसी राजेश पटेल और सुरेश बेन के साथ रांझी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

रांझी पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 की धारा 3 और 5 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

CCTV से आरोपियों की पहचान की कोशिश

मामले की जांच उपनिरीक्षक सीताराम बाकोरे कर रहे हैं। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बम किसने और किस उद्देश्य से फेंका।

फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस घटना के पीछे की वजह की भी जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times