देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

OFK कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी



 जबलपुर। ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया (OFK) के एक कर्मचारी एवं यूनियन लीडर के खिलाफ 39 वर्षीय महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर खमरिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के मुताबिक वर्ष 2023 में कालीबाड़ी मंदिर में पूजा के दौरान उसकी मुलाकात मंदिर समिति के सचिव और OFK कर्मचारी अरनब दास गुप्ता से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच व्हाट्सएप के जरिए बातचीत होने लगी। महिला का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसे शादी का भरोसा दिया और जून 2023 से मई 2026 के बीच डरा-धमकाकर उसका शारीरिक शोषण किया।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि मंदिर समिति से जुड़े विवादों और शिकायतों को वापस लेने के लिए उस पर दबाव बनाया गया। पीड़िता के अनुसार, 10 मई 2026 को हुई अंतिम मुलाकात के दौरान उसने आरोपी से शादी करने की बात कही, लेकिन वह टालमटोल करने लगा।

मोबाइल तोड़ने और धमकी देने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने आरोपी के व्यवहार का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। महिला के मुताबिक, चैट और कॉल रिकॉर्डिंग नष्ट करने के उद्देश्य से आरोपी ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।

घटना के बाद महिला ने परिजनों को पूरी जानकारी दी और खमरिया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और संबंधित साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times