देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

इनर व्हील क्लब ऑफ जबलपुर में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विजिट का आयोजन



जबलपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ जबलपुर में 22 अगस्त 2026 को डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विजिट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती मंजूषा वैष्णव, रायपुर से पधारीं। क्लब की ओर से उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ने अपने डिस्ट्रिक्ट विजन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस विजन के माध्यम से एकजुटता, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों को मिल-जुलकर समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने, जरूरतमंद लोगों की सहायता करने तथा इनर व्हील के सेवा उद्देश्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया।

उनके मार्गदर्शन से क्लब सदस्यों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। कार्यक्रम के दौरान क्लब की गतिविधियों एवं सामाजिक सेवा कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर क्लब की प्रेसिडेंट श्रीमती नम्रता वर्मा, सेक्रेटरी श्रीमती ऋतु यादव, ट्रेजर मिस एरिया खोंडे, एडिटर श्रीमती नलिनी रामाधान, आईएसओ श्रीमती निधि खरे, पीडीसी श्रीमती मनीषा श्रीवास्तव, पीडीसी श्री राजा लुहारी सहित डिस्ट्रिक्ट विजिटिंग टीम और इनर व्हील क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times