देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

संभागीय कर्मचारी कल्याण समिति का सम्मेलन सम्पन्न


जबलपुर । पशुपालन एवं डेयरी विभाग तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी विभागीय कर्मचारी कल्याण समिति, मध्य प्रदेश के तत्वावधान में संभागीय कर्मचारी सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में उज्जैन संभाग के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कर्मचारी, संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी संयुक्त संचालक डॉ. व्ही. के. बर्बे एवं डॉ. जी. जी. गोस्वामी, विशिष्ट अतिथि आर. के. बघेल एवं धर्मेंद्र सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रांतीय अध्यक्ष सचिन शर्मा ने की।

इस अवसर पर प्रांतीय सचिव विनय कुमार, प्रदेश संयोजक  रामेन्द्र सिंह कुशवाहा, प्रदेश संगठन मंत्री भूपेंद्र चौहान, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य प्रभा साहू, कमलेश कुमार कोरी, विशाल वर्मा, प्रदेश प्रचार मंत्री ज्ञानेंद्र सिंह, संभागीय उपाध्यक्ष नवीन कुमार मरमट, प्रदीप परमार, संभागीय महिला संयोजक श्रीमती नेहा, उज्जैन जिला अध्यक्ष रवि राठौर, देवास जिला अध्यक्ष के. सी. शर्मा, रतलाम जिला अध्यक्ष  संजीव हरी, आगर-मालवा जिला अध्यक्ष मुंशी जी, शाजापुर जिला अध्यक्ष कीर्ति श्रीवास्तव, वाल्मीक अहीरे,  नयन डेकला, शिवकली चिचाम, पवन सुमन, के. सी. चौहान, दिलीप मेहता एवं मनीष संसारिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, माँ सरस्वती के पूजन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन कु. मंजू सेनानी एवं सुश्री मोनिका कारपेंटर द्वारा किया गया। इस अवसर पर यशवंत जी द्वारा बांसुरी वादन एवं गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने सम्मेलन के वातावरण को और अधिक भावपूर्ण एवं संगीतमय बना दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times