जबलपुर । ग्रामीण क्षेत्रों में युवा सदस्यों, सामुदायिक नेतृत्वकर्ताओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों को ग्राम विकास की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए तैयार करने के उद्देश्य से सच्चा प्रयास समिति द्वारा एक दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला विधिक सहायता अधिकारी (DLO) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सच्चा प्रयास समिति के निदेशक श्री परवेज खान द्वारा की गई कार्यक्रम में आसपास के 12 गांवों के युवा सदस्यों, सामुदायिक नेतृत्वकर्ताओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध विभिन्न शासकीय योजनाओं की पात्रता, योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा ग्रामीण स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने युवाओं एवं सामुदायिक नेतृत्वकर्ताओं को ग्राम की समस्याओं की पहचान करने, संबंधित विभागों तक विषय पहुंचाने, ग्रामीणों को उनके अधिकारों एवं योजनाओं की जानकारी देने तथा सामूहिक प्रयासों के माध्यम से ग्राम विकास में भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया |
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सच्चा प्रयास समिति के सुनील सैनी, अफजल खान, संजय मरावी, मैनी महिमा, टप्पू लाल परस्ते, रूपचंद यादव, शहर बानो, रोशनी सैनी, सुषमा यादव, राजकुमार यादव, नीलम, क्रांति लोधी, विपत लाल सहित 15 गांवों से आए प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
