सिहोरा | विद्या सागर सेवा आश्रम समिति (गौशाला), सम्मेदगिरी गोसलपुर में जन विश्वास अभियान के तहत
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, सिहोरा विधायक संतोष वरकड़े एवं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय, अनु. अधिकारी ज्योति परस्ते, थाना प्रभारी गोसलपुर, तहसीलदार सिहोरा पुष्पराज बघेल, जिला पंचायत सदस्य, धर्मेंद्र सिंह राजपूत जनपद पंचायत सदस्य, रश्मि मृगेंद्र अग्निहोत्री जनपद अध्यक्ष, गिरजा जितेंद्र पालीवाल सरपंच एवं समस्त विभागों के अधिकारी/ कर्मचारी के साथ गोसलपुर का गौशाला निरीक्षण हेतु आगमन हुआ।
अतिथियों ने गौशाला परिसर का निरिक्षण कर वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर गौशाला के संरक्षक अंकुर जैन, पूर्व अध्यक्ष अरुण जैन, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल जैन, महामंत्री इं. सुनील जैन, कोषाध्यक्ष यतेंद्र जैन, सहमंत्री अमित जैन, कार्यालय मंत्री संदीप जैन, रानू जैन प्रबंधक बिहारी लाल रजक, बृजेश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
