देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

वर्ल्ड कप हॉकी हेतु इंडिया टीम के साथ नगर के हसन अली भी रवाना




जबलपुर / इंडियन मेन्स हॉकी टीम वर्ल्ड कप के लिए नीदरलैंड्स पहुंच गई है। बेंगलुरु में हुए सिलेक्शन ट्रायल्स के दौरान टीम के साथ शहर के अंतर्राष्ट्रीय कोच रेल्वे के हसन अली को भी जाने का मौका मिला। 

कोच फुल्टन और असिस्टेंट कोच  शिवेंद्र सिंह के गाइडेंस में, और कैप्टन हरमनप्रीत सिंह की लीडरशिप में जाने का अवसर प्राप्त हुआ | हसन अली हॉकी के नेशनल प्लेयर और नेशनल अंपायर है जो कि रेलवे मे कार्यरत हैं ।

इनके परिवार में हॉकी तीन पीढ़ियों से चली आ रही है। उनके पिता हाजी सैयद हैदर अली एक नेशनल प्लेयर थे, जिन्होंने मप्र पुलिस को रिप्रजेंट किया था। इनके अन्य पाँच भाई अशरफ़ अली मप्र पुलिस, आरिफ़ अली आरपीएफ, असलम अली रेलवे, अफ़सर अली सीएजी मे कार्यरत रहकर हॉकी खेल रहे हैं और विभाग सहित शहर को गौरवन्वित कर रहे है |

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times