जबलपुर। ग्राम पंचायत खापा ग्वारी संकुल केंद्र बरगी नगर के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्वारी टोला के जर्जर भवन को लेकर शिक्षा विभाग की उदासीनता और प्रशासनिक व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। पिछले करीब 8 10 वर्षों से ग्रामीण लगातार स्कूल भवन की जर्जर हालत की शिकायतें करते आ रहे हैं। ग्राम पंचायत द्वारा भी समय-समय पर संबंधित विभाग और प्रशासन को पत्राचार एवं सूचना के माध्यम से भवन की स्थिति से अवगत कराया जाता रहा है, लेकिन दर्जनों शिकायतों और लगातार सूचना दिए जाने के बावजूद आज तक भवन की मरम्मत, पुनर्निर्माण अथवा सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जर्जर स्कूल भवन का एक हिस्सा अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। भवन की वर्तमान स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है। दीवारों में जगह-जगह गहरी दरारें हैं, प्लास्टर और ईंटें उखड़ चुकी हैं तथा छत का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर गिर चुका है।
इस संबंध में ग्राम के रोजगार सहायक शिवकुमार पटेल, ग्वारी टोला के टप्पू लाल परस्ते, रूपचंद यादव, धनलाल पुट्टी, बारेलाल, सुखराम, राकेश सोयाम, माखन, कोदू लाल यादव, राममिलन, राजकुमार, जागेश परस्ते, सुनिया बाई, दिव्या परस्ते, सुशीला धुर्वे, सोमवती, अंशु बाई, प्रीतम सिंह, शशि बाई, राजेंद्र प्रसाद, नवल, शिवानी, छोटेलाल सहित दर्जनों ग्रामीणों ने मामले में तत्काल ठोस कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से शिकायतों के बावजूद यदि भवन की मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं कराया गया |
* इनका कहना है
वह बिल्डिंग तो तोड़नी थी,इस संबंध में कलेक्टर साहब ने सभी शाला प्रभारी को पत्र भी जारी किया था पीडब्ल्यूडी विभाग ने इस संबंध में जर्जर भवनो की सूची भी जारी की थी बिल्डिंग शाला प्रभारी को ही तुड़वानी थी किसी की परमिशन लेने की जरूरत नहीं थी।
केशव दुबे बीआरसी जबलपुर
