देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

राखी निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन


जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के विश्वविद्यालय व्यावसायिक अध्ययन एवं कौशल विकास संस्थान द्वारा विद्यार्थियों में रचनात्मकता एवं स्वरोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “राखी निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का आयोजन 22 एवं 24 अगस्त 2026 को तथा हस्तकला राखी निर्माण प्रदर्शनी 25 अगस्त 2026 को पंडित कुंजीलाल दुबे प्रेक्षागृह, रादुविवि में आयोजित की जाएगी।

प्रो राजेश कुमार वर्मा, कुलगुरु रादुविवि* के मार्गदर्शन में कौशल विकास संस्थान द्वारा आयोजित “राखी निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला एवं प्रदर्शनी” के प्रथम दिवस विद्यार्थियों को रेजिन से राखी निर्माण की तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वयं आकर्षक एवं रचनात्मक राखियां तैयार कीं। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को रेजिन के उपयोग से राखी तैयार करने की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। विद्यार्थियों ने रेजिन में विभिन्न रंगों एवं सजावटी सामग्रियों का प्रयोग करते हुए आकर्षक डिजाइन तैयार किए तथा उन्हें राखी के रूप में अंतिम रूप देना सीखा। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और डिजाइन कौशल का प्रदर्शन किया।

डॉ अजय मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक* ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक राखी निर्माण के साथ आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना, उनके रचनात्मक कौशल को विकसित करना तथा स्वरोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना है। रेजिन से राखी निर्माण जैसी तकनीक विद्यार्थियों को हस्तनिर्मित उत्पाद तैयार करने और उन्हें व्यावसायिक रूप देने की दिशा में उपयोगी अनुभव प्रदान करती है।  कार्यशाला के पश्चात 25 अगस्त को हस्तकला प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई विभिन्न प्रकार की कलात्मक एवं हस्तनिर्मित राखियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ हस्तनिर्मित उत्पादों के प्रति जागरूकता एवं स्वरोजगार की संभावनाओं को प्रोत्साहित करना है।


कार्यक्रम की सह संयोजक डॉ मीनल दुबे ने कहा कि संस्थान का यह प्रयास विद्यार्थियों को पारंपरिक हस्तकला को आधुनिक डिजाइन एवं व्यावसायिक कौशल से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करने का महत्वपूर्ण कदम है।


कौशल विकास संस्थान की फैशन टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम की फैकल्टी सुश्री जोहफिशा मनसब अंसारी एवं एक्सपर्ट ट्रेनर मौसमी गौतम कार्यशाला में प्रशिक्षण प्रदान किया  किया  साथ ही सुश्री रविता सिंह, आर्किटेक्ट गुणित वैद्य, मोनिका गौतम, समी बढ़गाइया आदि अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times