देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

रक्तदान शिविर का आयोजन


जबलपुर। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद (सल्ल.) के यौम-ए-विलादत के मुबारक अवसर पर हसनी हुसैनी सोसायटी द्वारा आज रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर सरदार हामिद हसन की बाड़ी, गोहलपुर में आयोजित होगा।

सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सोहेल मोनू, शेख राजिक एवं अन्य पदाधिकारियों ने नागरिकों और रक्तदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सोसायटी ने समाज के लोगों से इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times