थाना जीआरपी जबलपुर में चोरी के प्रकरण में चोरी गये मशरूका की तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की गई।
तलाश के दौरान चोरी गये मशरूका के संबंध में तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस टीम द्वारा नर्सिंहपुर जिले के निवासी तुलसीराम मेहरा से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार करते हुए रियलमी कंपनी का *मोबाइल फोन, तथा एक सोने का मंगलसूत्र बरामद किया दोनों बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत 33,700 रुपये* है। आरोपी से उक्त मशरूका विधिवत जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।।साथ ही थाना जीआरपी जबलपुर द्वारा चोरी के मोबाइल संबंधी प्रकरणों में प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों की तस्दीक हेतु पुलिस टीम को उत्तर प्रदेश रवाना किया गया जहाई से टीम ने दो अलग-अलग प्रकरणों में चोरी के *दो महंगे मोबाइल फोन, *कुल कीमत लगभग 1,37,288 रुपये*, बरामद किए।आरोपीगण के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई *कुल बरामद मशरूका लगभग 1,71,000 रुपए* है
उक्त कार्रवाई में थाना जीआरपी जबलपुर से *थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत एएसआई सुशील सिंह,प्र आर सागर उपाध्याय प्र आर राजकुमार ,प्र आर रविकांत रजक ,प्र आर सत्येन्द्र सिंह प्र आर कौशल तिवारी प्र आर राजेंद्र मरकाम* की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रकरण की विवेचना जारी है।
