जबलपुर। विजयनगर निवासी श्रेष्ठ मिश्रा ने जबलपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। श्रेष्ठ ने देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज कॉम्प्लेक्स स्थित हिमाद्री आइस रिंक में आयोजित स्पेशल ओलंपिक भारत की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आइस स्केटिंग में रजत पदक जीता है।
यह प्रतियोगता 5 डिग्री तापमान पर हुई स्पर्धा में अंडर-14 कैटेगरी में श्रेष्ठ ने पूरे भारत में दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह जबलपुर के लिए बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि शहर में आइस रिंक जैसी सुविधा न होने के बावजूद यहां के खिलाड़ी ने बर्फ पर अपना परचम लहराया है।
श्रेष्ठ मिश्रा प्रकाश मिश्रा के पौत्र और अनिल मिश्रा के सुपुत्र हैं। वह विजयनगर के स्मॉल वंडर स्कूल के छात्र हैं और पिछले तीन से चार वर्षों से लगातार अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जर्मनी में भी वह देश के लिए पदक लाएगा।
