देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

NEET पेपर लीक पर देशव्यापी आक्रोश: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा




*नगर कांग्रेस कमेटी ने कहा - छात्रों के साथ न्याय की जीत*

जबलपुर/NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर के छात्रों में फैले भारी आक्रोश और लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।


नगर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रिजवान अली कोटी व छात्रनेता शफी खान ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह इस्तीफा लाखों छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों की जीत है। पेपर लीक की वजह से लाखों मेहनती छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया था। सरकार की लापरवाही और नाकामी के कारण शिक्षा व्यवस्था पर से जनता का भरोसा उठ गया था।

प्रवक्ता रिजवान अली कोटी,शफी खान ने कहा कि छात्र सड़क पर उतरकर अपने हक की लड़ाई लड़ रहे थे। सरकार पहले इस मुद्दे को दबाने में लगी थी, लेकिन जब देशभर का युवा एकजुट हुआ तो मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। यह साबित करता है कि अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने से सरकार को झुकना पड़ता है। हम मांग करते हैं कि NEET की CBI जांच कराकर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। 

कांग्रेस कमेटी ने यह भी मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए परीक्षा प्रणाली में ठोस और पारदर्शी सुधार किए जाएं। शिक्षा को राजनीति से ऊपर रखकर छात्रों के भविष्य को सुरक्षित किया जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times