जबलपुर। शहर कांग्रेस सेवादल द्वारा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शाहनाला बस्ती, तिलवाराघाट में ध्वज वंदन कार्यक्रम मदन महल ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक पाठक के संयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रेखा झरिया रहीं।
कार्यक्रम में शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सतीश तिवारी, सेवादल महिला विंग अध्यक्ष एडवोकेट मीनाक्षी स्वामी, प्रवक्ता जितेंद्र यादव, राकेश चक्रवर्ती, उमेश पटेल, श्वेता दुबे, अशोक यादव, विजय पटेल, प्रतीक चौकसे, दिनेश चौबे, आलोक गुप्ता, पुरुषोत्तम गिरी, रुक्मणी पटेल, उमा ठाकुर, अंजना इनवाती, अनिल झरिया, भानु पटेल, रीना विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
