जबलपुर। कल्चुरी महिला मंडल ने आर्थिक रूप से जरूरतमंद एवं मेधावी विधार्थी निहाल राय एवं ओम चौकसे को उनके उच्च शिक्षा प्रवेश के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की है । महिला मंडल की पदाधिकारियों ने बताया कि समाज के वीरेंद्र राय के अस्वस्थ होने के कारण उनके पुत्र निहाल राय को ज्ञान गंगा कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आर्थिक सहयोग दिया गया। वहीं ओम चौकसे, जिन्होंने नीट यूजी परीक्षा उत्तीर्ण की है, उनके मेडिकल शिक्षा में प्रवेश हेतु भी सहायता राशि प्रदान की गई | इस अवसर पर महिला मंडल की संरक्षक रेखा चौकसे, अध्यक्ष राजी राय, सुनयना जायसवाल, पूर्णिमा राय, सीमा राय, रेखा मनीष चौकसे, रीना राय आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
कल्चुरी महिला मंडल ने दो विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिये दी आर्थिक सहायता
byEditor In Chief- मो.अशफाक आरिफ़
-
0
