देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

जूडो जीतकर खिलाड़ियों का संभाग स्तर के लिए चयन




जबलपुर। जिला स्तरीय शालेय बालक एवं बालिका (14, 17 एवं 19 वर्ष) जूडो प्रतियोगिता में पी.एम. श्री रानी दुर्गावती शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गंगानगर गढ़ा की प्रतिभावान छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल से अपने वर्ग में जीत हासिल कर आगामी संभाग स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया।

बालिका वर्ग (14 वर्ष): -23 किग्रा में महिमा कोरी, बालिका वर्ग (17 वर्ष): -57 किग्रा में कीर्ति अहिरवार, +70 किग्रा में कोशिका यादव, बालिका वर्ग (19 वर्ष): -36 किग्रा में धानी बर्मन, -63 किग्रा में सपना चौधरी तथा -70 किग्रा में सिमरन बर्मन आदि खिलाड़ी विजेता रहे, सभी खिलाडी जूडो कोच नौशीन अंजुम के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। 

खिलाड़ियों की सफलता पर जिला जूडो संघ के सचिव व वरिष्ठ जूडो कोच आबिद हुसैन खान, दीपशिखा परोहा एवं समस्त शिक्षकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनायें दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times