देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, अंतिम संस्कार से लौटने के बाद दूसरी नाबालिग की भी मौत

 


डिंडौरी। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के आमगांव में 24 घंटे के भीतर दो नाबालिग रिश्तेदारों की मौत से पूरे इलाके में शोक और हैरानी का माहौल है। पहले 15 वर्षीय किशोर की मौत हुई और उसके अंतिम संस्कार से लौटने के कुछ ही घंटों बाद उसकी एक नाबालिग रिश्तेदार की भी मृत्यु हो गई। लगातार हुई इन दो घटनाओं ने ग्रामीणों और परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक किशोर कक्षा 9वीं का छात्र था। परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से किसी दस्तावेज संबंधी कार्य के सिलसिले में अमरपुर आ-जा रहा था। 11 जुलाई की रात उसने भोजन नहीं किया और अगली सुबह जब परिवार के सदस्य उसे जगाने पहुंचे, तब वह मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। शाम को गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम संस्कार से लौटने के बाद दूसरी दुखद घटना

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक किशोर की एक नाबालिग रिश्तेदार भी अंतिम संस्कार में शामिल हुई थी। परिजनों के अनुसार, वह भाई की मौत से बेहद व्यथित थी और पूरे समय शोक में डूबी रही। शाम को घर लौटने के कुछ समय बाद उसकी भी मृत्यु हो गई।

गांव में शोक, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

लगातार हुई इन दोनों मौतों के बाद पूरे आमगांव में मातम पसरा हुआ है। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि परिजन गहरे सदमे में हैं। सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times