जबलपुर हजरत सैय्यद अली हसन अशरफी, घोड़ा अस्पताल वाले बाबा साहब के उर्स मुबारक मे बुधवार को अकीदतमंदों की भारी भीड़ नजर आई। सुबह से ही छोटी ओमती स्थित दरगाह में अकीदतमंद की हाजरी का सिलसिला शुरु हो गया था, यहां सभी धर्म के लोगों ने दरगाह शरीफ पर पहुंचकर नजरों न्याज पेश कर रहे है। उर्स मुबारक के दूसरे दिन दरगाह परिसर में कुरान ख्वानी का एहतेमाम किया गया है। रात्रि पीरे तरीकत सफी मोहसिन मियां की सरपरस्ती में नातिया मुशायरा आयोजित किया गया। इस मौके पर सैय्यद आजाद अली, मुईन खान, दरगाह ए ख़ादिम अब्दुल रशीद, मौलाना सूफी रजा चिस्ती कादरी, जावेद चिस्ती, उबेद मोहसिन, बादशाह खान, सूफी मुशाहिद, मोहम्मद शरीफ सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
संदल जुलूस आज
उर्स मुबारक के मौके पर 30 जुलाई जुमेरात को बाद नमाज जुहर दोपहर 3 बजे संदल जुलूस मरहूम मुन्ने अली के निवास छोटी ओमती से निकाला जाएगा।जो विभिन्न मार्गों से गश्त करते हुए दरगाह शरीफ पहुंचेगा जहां परंपरानुसार मगरिब की नमाज़ बाद मजार शरीफ पर चादर पोशी गुल पोशी की जाएगी।
