जबलपुर। मंडी मदार टेकरी कब्रिस्तान स्थित हजरत मखदूम अनीसुर्रहमान रहमतुल्लाह अलैह साहब का 121 वां सालाना उर्स मुबारक बड़ी अकीदत व शानो शौकत के साथ मनाया जा रहा है जिसमें मंडी मदार टेकरी हाफिज मोहम्मद फारुक व हाफिज मोहम्मद ताहिर के निवास पर रात्रि 10 बजे बाद नमाज इशा मिलाद शरीफ की गई एवं सुबह 7 बजे कुरान ख्वानी का एहतमाम किया गया है। उर्स के मौके पर चादर संदल जुलूस दोपहर 3 बजे बाद नमाज जोहर खानकाहे रहमानिया से विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए शाम 7:30 बजे मगरिब के चादर संदल जुलूस आस्ताने आलिया पहुंचेगा,जहाँ चादरपोशी, गुलपोशी करने के दौरान सलातो सलाम पेश कर फातेहा ख्वानी की जायेगी जिसमें हिन्दुस्तान (मुल्क) सहित शहर में अमन चैन कायम रहे दुआ मांगी जायेगी। फातेहा ख्वानी का तबर्रूक (प्रसाद) वितरण किया जायेगा। इस अवसर पर मंडी मदार टेकरी के हाजी बबुआ का मैदान में जमातुल कुरैश समाज द्वारा तमाम अकीदतमंदो से उर्स मुबारक पर ज्यादा से ज्यादा तदाद में शिरकत करने की गुजरिश की गई है।
हज़रत अनीसुर्रहमान र.अ.का 121 वां सालाना उर्स धूमधाम से कल मनाया जायेगा
byEditor In Chief- मो.अशफाक आरिफ़
-
0
