देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

पेपर लीक के विरोध में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, सोनम वांगचुक के आंदोलन को दिया समर्थन




जबलपुर। देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक घोटालों, छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ तथा छात्र आंदोलनों पर की जा रही दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में मालवीय चौक पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एकत्रित हुए। छात्रों ने मालवीय चौक से विशाल विरोध जुलूस निकालकर केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया तथा पूरे मार्ग में गगनभेदी नारों के साथ अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने दिल्ली में पर्यावरणविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के नेतृत्व में चल रहे जनआंदोलन के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे छात्रों एवं नागरिकों की आवाज को बलपूर्वक दबाने का प्रयास अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान संयुक्त संघर्ष समिति के सुबोध रिछारिया , रामरतन यादव, घनश्याम यादव, रुचिरा गुप्ता, नौखे लाल प्रजा ,बैजनाथ कुशवाहा, शिवकुमार चौबे, सचिन गुप्ता, अमित पांडे, इंद्र कुमार कुलस्ते, शिव चौधरी,अशोक यादव, मेहंदी हसन, राजेंद्र गुप्ता, इमाम खान, अनुराग सिंह, मदन शर्मा, महाजन जी, कैलाश यादव, मुन्ना सेन, प्रमोद सेन, राकेश श्रीवास, अनुराग सिंह, अमित मेहता, सीताराम पटेल, अतुल पटेल अरविंद कुशवाहा , धर्मेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने सहभागिता करते हुए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और समान अवसर सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times