मदनी मिल्लत समिति के तत्वाधान में विशाल लंगर-ए-आम आज


जबलपुर। मदनी मिल्लत समिति के तत्वाधान एवं वरिष्ठ समाजसेवी मतीन अंसारी की सरपरस्ती में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मुस्लिम बहुल क्षेत्र चार खंबा में आज 21 मुहर्रम, मंगलवार को बाद नमाज़-ए-मग़रिब विशाल लंगर-ए-आम का आयोजन किया गया है।


समिति के अध्यक्ष आसिफ इकबाल ने बताया कि इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में बड़ी संख्या में जायरीन और अकीदतमंदों हर साल शामिल होते है। समिति के पदाधिकारी कुतुबुद्दीन, मोहम्मद शोएब, गुड्डू बाबा, अफरोज सहित सभी सदस्यों ने क्षेत्रवासियों एवं तमाम जायरीन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शिरकत कर लंगर-ए-आम में शामिल होने की गुजारिश की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times