जबलपुर। जिले के पाटन थाना क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान रेत माफिया का अनोखा तरीका सामने आया। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक ने रेत से भरी ट्रॉली बीच रास्ते में अलग कर दी और ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। पुलिस के हाथ केवल रेत से लदी ट्रॉली लगी, जिसे जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
