देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

सेमरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध नशीली प्रतिबंधित टैबलेट(कैप्सूल) बिक्री करने वाले पति-पत्नी को किया गिरफ्तार



सेमरिया। पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन व एसडीओपी रूपेंद्र धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेमरिया शिवा अग्रवाल तथा पुलिस टीम द्वारा अवैध नशीली टैबलेट(कैप्सूल) की बिक्री करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया ।

 

थाना सेमरिया में पदस्थ उप निरी. ललन सिंह नेताम को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि संजू गुप्ता अपनी पत्नी रेखा गु्प्ता के साथ अपने घर पास नगर परिषद व्दारा निर्मित दुकान में अवैध नशीली टैबलेट(कैप्सूल) बिक्री करने के लिये रखे हुआ है जिसमें कार्यवाही करने हेतु 02 स्वतंत्र गवाहानो के साथ मय पुलिस टीम के मुखबिर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही की गई तो एक पुरुष और एक महिला पुलिस मौजूदगी को देखकर भागने लगे जिसे हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर पकडा गया एवं नाम पता पूंछा गया तो दोनो ने अपना नाम संजू उर्फ संजय गुप्ता पिता गोविन्द गुप्ता उम्र 45 वर्ष, सुरेखा उर्फ रेखा गुप्ता पति संजू उर्फ संजय गुप्ता उम्र 43 वर्ष दोनो निवासी वार्ड क्रमांक 01 कस्बा सेमरिया थाना सेमरिया जिला रीवा का होना बताया एवं दुकान के अंदर की तलाशी ली गई तो दुकान के अंदर रखे प्लास्टिक के कैरेट में लाल रंग की बोरी के अंदर एक काली पन्नी में अवैध नशीली PYEEVON SPAS PLUS  टैबलेट(कैप्सूल) होना पाई गई जिसको रखने एवं बिक्री करने के संबंध में आरोपियो से वैद्य कागजात चाहे गये जो कोई कागजात नहीं होना बतायाे जिस पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुये संपूर्ण कार्यवाही की गई एवं आरोपियो के कब्जे से कुल 65 पत्ते में 520 नग अवैध नशीली PYEEVON SPAS PLUS टैबलेट(कैप्सूल) जिसकी कीमत 4,824 रुपये एवं अवैध नशीली टैबलेट(कैप्सूल) बिक्री करने का कुल रकम 10,615 रुपये को जप्त किया गया एवं आरोपगण उपरोक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।


गिरफ्तार आरोपी- 

संजू उर्फ संजय गुप्ता पिता गोविन्द गुप्ता उम्र 45 वर्ष, सुरेखा उर्फ रेखा गुप्ता पति संजू उर्फ संजय गुप्ता उम्र 43 वर्ष दोनो निवासी वार्ड क्रमांक 01 कस्बा सेमरिया थाना सेमरिया जिला रीवा


जप्त मशरूका- 

कुल 65 पत्ते में 520 नग अवैध नशीली PYEEVON SPAS PLUS टैबलेट(कैप्सूल) कीमत 4,824 रुपये नगदी 10,615 रुपये


सराहनीय भूमिका- उनि.ललन सिंह नेताम, उनि.लंकेश वर्मा, म.सउनि.ऊषा रावत, प्र.आर. प्रमोद अग्निहोत्री, आरक्षक प्रबल त्रिपाठी, आरक्षक पंचमलाल प्रजापति, आरक्षक राहुल कुमार, आरक्षक जितेन्द्र बागरी, *आरक्षक विवेक सिंह

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times