जिला अधिवक्ता संघ चुनाव आखिरी दिन कई प्रत्याशियों ने भरे नामांकन फार्म

 


जबलपुर। आगामी जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव हेतु बुधवार को नामांकन फार्म भरने का आखिरी दिन था। जिसमें उपाध्यक्ष पद हेतु प्रशांत कोहाड़े, सुखविंदर सिंह नादडा, सचिन गुप्ता ने अपना नामांकन फार्म भरा। सचिव पद हेतु यतेंद्र अवस्थी, शैलेंद्र सिंह ठाकुर ने अपना नामांकन फार्म जमा किया। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य हेतु मो. अनीस सहित 11 ने अपना अपना नामांकन फार्म प्रस्तुत किया।

इस प्रकार अध्यक्ष पद हेतु 6, उपाध्यक्ष पद हेतु 10, महिला उपाध्यक्ष हेतु 2, सचिव हेतु 8, सह सचिव हेतु 5, कोषाध्यक्ष महिला हेतु 4, पुस्तकालय सचिव हेतु 4 प्रत्याशी और कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु 12 ने नामांकन फार्म प्रस्तुत किया है। कुल 51 अधिवक्ताओं ने नामांकन फार्म जमा कर मैदान में है। इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी जीएस ठाकुर, संजय सोनी, सुभाष शुक्ला, तरुण रोहितास, रजनीश यादव, जय सचदेवा, सचिन अग्रवाल, नरेंद्र ठाकुर, मीना बेन, प्रिया रामटेक, मीनाक्षी, कर्णिका जैन, शिवप्रताप सिंह, महेंद्र डोंगरे, राजेश निषाद आदि अधिवक्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times