जबलपुर। म.प्र. में अधिवक्ताओ की सर्वोच्च संस्था मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद में प्रदेश भर से नये अधिवक्ता बनने आये आवेदनों पर विशेष समिति के द्वारा विचार किया गया। परिषद के सचिव आशीष आनन्द ने बताया कि आयोजित बैठक मे विशेष समिति के अध्यक्ष व महाधिवक्ता प्रशान्त सिंह, सदस्य दीपेन्द्र कुशवाह, सदस्य सुयश मोहन गुरू ने 992 आवेदनो पर मुहर लगाते हुये उन्हे नये अधिवक्ता के रूप में नामांकित किया, साथ ही निलंबित 8 अधिवक्ताओ के आवेदनों पर भी विचार कर उनका रिजम्पशन किया गया। विशेष समिति के अध्यक्ष व सदस्यों ने सभी नये नामांकित अधिवक्ताओ को उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाये दी। सभी नये नामांकित अधिवक्ताओ से अनुरोध किया गया है कि वे अपना-अपना नामांकन प्रावधिक प्रमाण पत्र परिषद की वेबसाइट www.sbcofmp.org.in से डाउन लोड कर प्राप्त कर सकते हैं। बैठक मे कार्यालय के प्रभारी अधीक्षक नीलेश जैन, नामांकन प्रभारी अशरफ अली व अंकित सेन का सहयोग रहा |
स्टेट बार कौंसिल ने 992 नये एडवोकेट किये नामांकित
byEditor In Chief- मो.अशफाक आरिफ़
-
0
