देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

अधारताल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 बोर की पिस्टल के साथ युवक दबोचा

 



जबलपुर।अधारताल थाना पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 32 बोर की पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि देर रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि अधारताल तालाब स्थित हनुमान मंदिर के पास सफेद टी-शर्ट और काले लोवर पहने एक युवक अवैध पिस्टल लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़ा है और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम श्रेयांश गुप्ता (20 वर्ष) निवासी मुक्तिधाम के पास, शंकर नगर, सुहागी, अधारताल बताया।

कमर में खोंसी मिली पिस्टल, जेब से निकला कारतूस

पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में आरोपी की कमर के पीछे 32 बोर की पिस्टल खोंसी हुई मिली, जबकि उसके लोवर की दाहिनी जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह हथियार और कारतूस सुहागी निवासी विक्की ठाकुर से लिया था।

हथियार सप्लाई करने वाले की तलाश शुरू

पुलिस अब आरोपी को हथियार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है। अधारताल थाना पुलिस ने बरामद पिस्टल और कारतूस जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी का किसी आपराधिक गिरोह या अन्य वारदातों से कोई संबंध तो नहीं है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times