देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

2.0 नशे से दूरी दो कदम है ज़रूरी अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित



जबलपुर। "नशे से दूरी दो कदम है ज़रूरी" अभियान के अंतर्गत कैंट थाना, पुलिस प्रशासन एवं सदर व्यापारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में एक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था।

कार्यक्रम में सी एस पी उदय भान बागड़ी सर केंट,कैंट थाना प्रभारी पुष्पेंद्र पटले, सदर व्यापारी संघ के अध्यक्ष हरीश केसवानी, डॉ. अजय वाधवानी , सुन्दर अग्रवाल,संजय जैन,सतीश अग्रवाल, अमरचंद बावरिया, ज्ञानचंद गुप्ता जी,एड आशीष त्रिपाठी,वेद महावर,डॉ. श्री ऋषि बावरिया, पंकज गुप्ता,सर्वेश बावरिया,बबलू भैया,रमन अग्रवाल, पुष्पेंद्र महाराज,नरवात गुप्ता, हीरा भैया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति का ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज का भविष्य प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज, परिवार, व्यापारियों और पुलिस प्रशासन को मिलकर सतत जागरूकता अभियान चलाना होगा। सभी उपस्थित लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें, अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें तथा समाज को सुरक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times